फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेटे की मौत के सदमे में पिता की भी जान गई, एक साथ उठीं दो अर्थियां तो गमगीन हुआ माहौल

Fri, 21 Dec 2018 09:27 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अमरोहा के हसनपुर के कुटी दौलतपुर के पास बेहोशी की हालत में मिले युवक की मौत का सदमा पिता सहन नहीं कर सका। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर तक नहीं पहुंचा था कि बुजुर्ग पिता ने दम तोड़ दिया। परिवार में एक साथ दो मौत होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। 
विज्ञापन


एक घर से एक साथ दो अर्थियां उठने से हर ग्रामीण की आंखें नम थीं। गांव देहरी गुर्जर निवासी जगपाल मंगलवार को पत्नी के साथ हसनपुर आया था। उसने पत्नी मीना को खरीदारी कराकर गांव मोहम्मदपुर सुल्तानठेर में आयोजित एक शादी समारोह में भात की रस्म में शामिल होने के लिए भेज दिया था। 

जगपाल हसनपुर से किसी वाहन में बैठकर गांव की तरफ आ रहा था। रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस को मंगलवार की शाम रहरा रोड पर कुटी दौलतपुर के पास जगपाल बेहोशी की हालत में मिला था। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। बेटे की मौत का सदमा पिता सहन नहीं कर सका।
 
विज्ञापन

गुरुवार सुबह 60 वर्षीय पिता नरोत्तम की मौत हो गई। गुरुवार की शाम दोनों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। जगपाल किसी को यह नहीं बता पाया कि हादसा कैसे हुआ। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जगपाल कैसे घायल हुआ था। इसकी जानकारी की जा रही है। वह पुलिस को घायल अवस्था में मिला था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें