फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर जा रहे किसान की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर जा रहे किसान की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही किसान के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव संदलीपुर निवासी राजीव कुमार (50) पुत्र अतर सिंह किसान थे। वह हर रोज कृषि कार्य के लिए अपने खेत पर जाते थे। सोमवार शाम भी करीब चार बजे राजीव कुमार रोज की तरह खेत पर जा रहे थे। जब रेलवे क्रासिंग 428 के पश्चिम में क्रासिंग से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर पहुंचे तो अचानक ट्रेन आ गई। जिससे राजीव उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना छजलैट पुलिस को दी गई। जिस पर थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया गया है कि मृतक राजीव कुमार अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनकी मौत से बड़े भाई संजीव कुमार, छोटे भाई नवनीत कुमार, पत्नी पूनम देवी, बेटे कुष्वर्धन सिंह, बेटी निहारिका, भतीजे राष्ट्रवीर सिंह सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें