मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति को यूपी 112 पर कॉल कर लूट की सूचना देना महंगा पड़ गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की तो मामला फर्जी निकला। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति का शांति भंग में चालान किया है।
सोमवार देर शाम कटघर थाना क्षेत्र को पीआरवी को जहरखुरानी गिरोह के द्वारा ढाई हजार रुपये और मीट लूटने की सूचना मिली। पूछताछ करने पर पता चला कि एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा था। रहमत नगर निवासी इकराम ने पुलिस को फर्जी सूचना दी थी। कटघर थाने के अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी का शांति भंग में चालान किया है। ब्यूरो