फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी से कार्रवाई की गुहार: फेसबुक पर महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट किए अश्लील फोटो और मैसेज, बार-बार कॉल आने से तनाव में पीड़िता

Tue, 05 Apr 2022 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 मार्च को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। जिसके जरिये पता चला कि किसी ने उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि किसी ने फेसबुक पर उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो पोस्ट किए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर भी फोटो के साथ शेयर किया है। जिससे उसके मोबाइल पर बार बार कॉल आ रही है। जिससे वह मानसिक तनाव में है। पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत सीएम को ट्वीट कर की है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 मार्च को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। जिसके जरिये पता चला कि किसी ने उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली है। इस आईडी के जरिये आरोपी अश्लील फोटो और आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट कर रहा है। आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर भी आईजी से शेयर किया है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की थी। इसके बाद पुलिस ने फर्जी आईडी बंद करा दी थी।

की जा रही कार्रवाई
पीड़ित का कहना है कि अब भी उसके मोबाइल पर कॉल आ रही है। इससे पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान है। परेशान होकर पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करके शिकायत कर दी। इसके बाद एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने पीड़ित से संपर्क कर उसकी शिकायत सुनी। एसपी देहात ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें