फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद के एडीओ पंचायत का स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्राम पंचायत शेरुआ धर्मपुर के शौचालय के निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के संबंध में मांगी गई आख्या उपलब्ध न कराने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने मुरादाबाद के एडीओ पंचायत आमोद कुमार का स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही तीन दिन के भीतर आख्या उपलब्ध न कराने पर विभागीय कार्यवाही की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि ग्राम पंचायत शेरुआ धर्मपुर में जून माह में किये गए निरीक्षण के दौरान काफी कमियां पाई गई थीं। जिसका निराकरण कराने और सचिव का इस बावत स्पष्टीकरण प्राप्त कर प्रस्तुत करने के निर्देश पूर्व में एडीओ पंचायत आमोद कुमार शर्मा को दिये गए थे। इसके बाद भी जब उनके द्वारा ऐसा नहीं किया गया तो पुन: एडीओ को पत्र लिख कर 30 जून तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। डीपीआरओ का कहना है कि इसके बाद भी एडीओ पंचायत ने अनुपालन आख्या उपलब्ध नहीं कराई गई और ना ही स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया। जिसे गंभीरता से लेते हुए सोमवार को डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत का इस बावत स्पष्टीकरण तलब किया है। जिसमें तीन दिन के भीतर अनुपालन आख्या प्रस्तुत न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें