फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी होगा टीकाकरण, गोवर्धन पूजा, भैयादूज पर भी खुलेंगे दस केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर अवकाश के दिन भी कोरोना टीकाकरण अभियान बंद नहीं रहेगा। जिला और महिला अस्पताल समेत दस केंद्रों पर गुरुवार से रविवार तक टीकाकरण होगा। जिला और महिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को दीपावली है। इसके बाद गोवर्धन पूजा और भैयादूज की छुट्टी है। गुरुवार से रविवार तक चार दिन का अवकाश है। लेकिन इस अवकाश के दौरान टीकाकरण अभियान बंद नहीं रहेगा। अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा। सिर्फ टीकाकरण केंद्रों की संख्या कम रहेगी।
गुरुवार से रविवार तक दस केंद्रों पर वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसमें जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कुंदरकी, बिलारी, डिलारी, ताजपुर, कांठ, ठाकुरद्वारा, भाजपुर, मूंढापांडे सीएचसी शामिल हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि चार दिनों की छुट्टियों में भी टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें