फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन बाद भी इरफान की हत्यारोपियों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
12 दिन पहले नगर निवासी गाज बैंडेज कारीगर की हत्या कर शव नहर में फेंकने के बाद पुलिस ने केस को दर्ज कर लिया। लेकिन इरफान की हत्या किसने और क्यों की है, इन सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही हैं। वहीं परिजनों ने मृतक इरफान के करीबियों पर हत्या करने का शक जताया है।
विज्ञापन

कांठ के किड्डावाला नईबस्ती निवासी मोहम्मद इरफान उर्फ सोनी गाज बैंडेज का कारीगर था। वह एक मार्च की सुबह वह बिना बताए लापता हो गया था। सूचना के बाद चार मार्च को कांठ थाना पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि सात मार्च को अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र से होकर गुजर रही बड़ी नहर से मोहम्मद इरफान का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
इस मामले में मृतक के पिता अनवार अहमद ने कांठ थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या कर शव नहर में फेंकने का केस दर्ज कराया था, लेकिन इसके तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं ढूंढ सकी है। परिजनों के अनुसार इरफान की न तो किसी से रंजिश थी और न ही कोई अन्य मामला। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर मोहम्मद इरफान की हत्या किसने और क्यों की है। पुलिस शुक्रवार को भी पूरा दिन इन सभी सवालों के जवाब ढूंढने में लगी हुई थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह नहीं हुई थी साफ
पुलिस ने इरफान के शव का पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण की स्थिति साफ नहीं हो सकी थी। इसके बाद उसके विसरा को सुरक्षित रख लिया था।
प्राथमिकता के आधार पर हत्या का केस दर्ज है। इस वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया है, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। जहां शव मिला है कि वहां भी टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए भेजा गया है। कई टीमें वारदात के खुलासे को काम कर रही हैं, जल्द परिणाम सामने होगा। - सुरेशपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें