फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकबड़ा-ड़ीगरपुर रोड़ स्थित अवैध निर्माण पर चला एमडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। सोमवार को क्षेत्र में हो रही अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण के खिलाफ एमडीए ने भी अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। इस दौरान पाकबड़ा-ड़ीगरपुर मार्ग पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में महलकपुर माफी गांव के पास बनी अवैध इमारत पर आज बुलडोजर चला कर उसे ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के महलकपुर माफी गांव निवासी बजरुद्दीन ने डींगरपुर मार्ग पर राम रहीम पेट्रोल पंप के पास रोड किनारे मार्केट बना रखी थी। मार्केट में दस दुकानें बनी हुई थीं। जब एमडीए की टीम ने भवन स्वामी से मानचित्र की मांग की तो वह मानचित्र नहीं दिखा सका। सोमवार को एमडीए के अधिकारियों ने पाकबड़ा पुलिस को साथ लेकर डींगरपुर मार्ग स्थित बजरुद्दीन की अवैध मार्केट पर बुलडोजर चला कर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। एमडीए की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। पाकबड़ा से रतनपुर कलां तक कई जगह अवैध प्लाटिंग चल रही है। एमडीए के वीसी मधुसुधन हुल्गी ने बताया की ऐसे अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें