फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वर्ष पार वालों का उत्साह बरकरार, टीकाकरण 2500 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीसरे चरण में कोरोना टीकाकरण को लेकर 18 वर्ष पार वालों में दूसरे दिन भी उत्साह बरकरार रहा। मंगलवार को टीकाकरण 2500 के पार पहुंच गया। जिले के 22 केंद्रों पर 2800 लक्ष्य के सापेक्ष 90 फीसदी युवाओं ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। जो पहले दिन की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक है। 18 वर्ष पार 2521 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
विज्ञापन

18 वर्ष पार वालों के लिए मंगलवार को भी जिले के 22 सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। दूसरे दिन भी 2800 युवाओं को टीका लगाने का लक्ष्य था। उत्साहित 18 वर्ष पार वाले समय पहले केंद्रों पर पहुंच गए। केंद्रों के बाहर टीकाकरण कराने के लिए युवाओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। जिला अस्पताल में तो मुख्य गेट से केंद्र तक 18 वर्ष पार वालों की लाइन दिखी। यही वजह है कि जिले में दूसरे दिन टीकाकरण का प्रतिशत 90 फीसदी पहुंच गया। 2800 की तुलना में 2521 युवाओं ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। 279 युवा ही पंजीकरण कराने के बाद केंद्रों पर नहीं पहुंचे। नया गांव यूपीसीएचसी में सौ फीसदी टीकाकरण हुआ। यहां सौ युवाओं को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। दूसरे दिन जिले में 90 फीसदी टीकाकरण हुआ।
शहरी क्षेत्र में किस केंद्र पर कितने लोगों को लगा टीका
जिला अस्पताल--------------------323
रेलवे अस्पताल--------------------186
केंद्रीय पुलिस अस्पताल----------190
यूपीसीएचसी हरथला ------------88
यूपीसीएचसी नया गांव-----------100
यूपीसीएचसी किसरौल---------98
यूपीसीएचसी कानूनगोयान-------98
यूपीसीएचसी गाड़ी खाना---------96
यूपीसीएचसी पीतल बस्ती--------88
यूपीसीएचसी चाऊ की बस्ती------80
यूपीसीएचसी कांशीरामनगर-------89
यूपीसीएचसी फकीरपुरा---------90
ग्रामीण क्षेत्र में किस केंद्र पर कितने लोगों को लगा टीका
सीएचसी ठाकुरद्वारा-----129
सीएचसी बिलारी--------135
सीएचसी डिलारी--------79
सीएचसी मूंढापांडे------99
सीएचसी कुंदरकी------80
एपीएचसी मैनाठेर------116
सीएचसी भोजपुर-------80
एपीएचसी अगवानपुर--86
सीएचसी कांठ---------94
एपीएचसी पाकबड़ा----97
जिला अस्पताल में आईं 110 डोज, साढ़े तीन घंटे में खत्म
मुरादाबाद। एक ओर 18 वर्ष पार वालों के टीकाकरण पर तो जोर दिया जा रहा है वहीं, दूसरी ओर 45 पार वालों को वैक्सीन की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। दूसरे दिन भी जिला अस्पताल में समय से पहले डोज खत्म हो गई। मंगलवार को जिला अस्पताल के केंद्र में 45 पार वालों के टीकाकरण के लिए वैक्सीन की 110 डोज मंगाई गई थी, जो साढ़े तीन घंटे में ही खत्म हो गई। कतार में खड़े लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

45 पार वालों को 16 केंद्रों पर लगा टीका
मुरादाबाद। जिले के सोलह सरकारी केंद्रों पर मंगलवार को 45 पार वालों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। 425 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वहीं 466 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें