मुरादाबाद। पांच माह से जिला कारागार में बंद बंदी की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
कांठ थानाक्षेत्र के मोहल्ला घोसीपुरा निवासी मुकीम को पांच माह पहले बैटरी चोरी के आरोप में कांठ पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तब से वह जिला कारागार में बंद था। मुकीम के बड़े भाई शमीम ने बताया कि वह बीमार चल रहा था। इसके चलते तीन दिन जिला कारागार प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान मंगलवार उसकी मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।