फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन दो पक्षों में मारपीट, महिला सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पुरानी रंजिश के चलते नगर में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर मामूली बात को लेकर जेठ-जेठानी ने महिला को पीटा है।
विज्ञापन

कांठ नगर के मोहल्ला पट्टीवाला निवासी दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत करते हुए तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
इसमें एक महिला ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर नगर से सटे गांव महमूदपुर माफी की रहने वाली महिला नीतू ने पुलिस को तहरीर देते हुए शिकायत की है कि घर में रखी चारपाई को हटाने पर उसके जेठ रिंकू और जेठानी ने रानी ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें