मुरादाबाद। परिवहन निगम के लिए आय के हिसाब से इस साल की दीपावली का त्यौहारी सीजन मिला जुला रहा। दिपावली और गोर्वधन के दिन जहां सामान्य दिनों से कम यात्रियों निगम की बसों में सफर किया वहीं भैया दूज पर ये कमी पूरी हो गई। भैया दूज पर मुरादाबाद रीजन में 1.63 लाख यात्रियों ने सफर किया जिससे निगम को करीब एक करोड की आय हुई।
परिवहन निगम को होली, दिपावली के त्यौहारी सीजन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अच्छी आय की उम्मीद होती है। इस बार दिपावली सीजन पर निगम ने रीजन में 642 बसें भी चलाई, लेकिन दीपावली और गोवर्धन के दिन अपेक्षित सवारियां नहीं मिली। निगम कार्यालय के अनुसार पूरे रीजन में सामान्य दिनों में 1.10 से 1.15 के आसपास यात्री रहते हैं। 75 लाख की आय होती है, लेकिन इस बाद दीपावली के दिन यात्रियों की संख्या सिर्फ 80 हजार रही और आय 60 लाख। गोवर्धन के लिए यात्रियों कीसंख्या कुछ बढ़ी और 1.05 लाख पहुंची लेकिन आय 71 लाख रही जो सामान्य से कम है। भैया दूज के दिन रीजन में निगमकी बसों में 1.63 लाख यात्रियों ने सफर किया जिनसे करीब एक करोड़ की आय हुई। ये आय सामान्य दिनों से 25 फीसदी अधिक रही।
दीपावली से भैया दूज तक रीजन में निगम बसों के यात्री और आय
दिनांक यात्री संख्या आय
4 नवंबर 80 हजार करीब 60 लाख
5 नवंबर 1.05 लाख करीब 71 लाख
6 नवंबर 1.63 लाख करीब एक करोड़
इस बार दीपावली और गोवर्धन पर सामान्य दिनों से भी कम यात्रियों ने सफर किया। इस वजह से अपेक्षित आय नहीं हो सकी। भैया दूज पर यात्रियों की संख्या अच्छी थी। 1.63 यात्रियों ने सफर किया और 25 प्रतिशत आय बढ़ी। निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्था देने का पूरा प्रयास किया।
दीपक चौधरी, आरएम,परिवहन निगम