फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग और फाल्ट के कारण जगह जगह बिजली कटौती, लोगों में हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में जगह जगह ओवरलोडिंग और फाल्ट के कारण लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बुधवार को लाइनपार के प्रेमनगर, विकास नगर, हनुमान नगर, एकता कॉलोनी, मंडी समिति और सिविल लाइंस के कई इलाकों में शाम साढ़े तीन बजे से रात नौ बजे तक बिजली सप्लाई नहीं हुई। इससे पीने के पानी की किल्लत रही।
विज्ञापन

विद्युत निगम के एक्सईएन प्रमोद कुमार गोगानिया के मुताबिक लाइनपार क्षेत्र में भवन निर्माण करते समय एक श्रमिक विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। इसके चलते बड़ा फाल्ट हुआ और बिजली गुल रही। उन्होंने बताया कि रात नौ बजे तक लाइनपार में बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई। दूसरी ओर श्रमिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
वहीं क्षेत्र में बिजली गुल होने के कारण घरों के इनवर्टर डाउन हो गए, पीने के पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रेम नगर निवासी सचिन गुप्ता, हनुमान नगर निवासी रमेश आर्य और सूरज सिंह आदि लोगों का कहना है कि उन्होंने बिजलीघर फोन लगाया लेकिन सप्लाई सुचारु होने में कितना समय लगेगा, यह जानकारी नहीं मिली। बुद्धि विहार सेक्टर दो में रहने वाले लोगों ने भी रोजाना अघोषित बिजली कटौती को लेकर आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि रात में बमुश्किल चार घंटे सप्लाई होती है। ज्यादातर समय गर्मी में परेशान होकर बीतता है। जिन लोगों के घरों में इनवर्टर नहीं हैं, उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें