फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: सीएम योगी बोले- पीएम केयर फंड से मुरादाबाद मंडल में लगेंगे आठ ऑक्सीजन प्लांट, सोमवार से शुरू होगा 18+ वालों का टीकाकरण

Sat, 08 May 2021 06:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

कोरोना से उपजे हालातों का जायजा लेने शनिवार को मुरादाबाद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुरादाबाद मंडल में पीएम केयर फंड से आठ ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करते योगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से उपजे हालातों का जायजा लेने शनिवार को मुरादाबाद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुरादाबाद मंडल में पीएम केयर फंड से आठ ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। इनमें से तीन ऑक्सीजन प्लांट मुरादाबाद जिले में लगेंगे। मुरादाबाद मंडल के लिए 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था भी की जा रही है। जिले में सोमवार से 18 वर्ष पार वालों का टीकाकरण भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


मुरादाबाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार दोपहर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि कोरोना संक्रमित किसी मरीज को अस्पताल से बिना इलाज वापस न लौटना पड़े। उन्होंने कहा कि हर जिले में दिल के मरीजों के लिए अलग, बच्चों और महिलाओं के लिए अलग एक-एक अस्पताल चिह्नित करवाया जा रहा है। अलग एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी। सीएसची स्तर पर भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की जा रही है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट में स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। सेंटर में जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के बाद उन्होंने कमिश्नर कार्यालय के सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। करीब पौन घंटे चली इस बैठक में कोरोना से मुकाबले के इंतजामों, मरीजों के उपचार के तरीके, डॉक्टरों की उपलब्धता तथा अन्य संसाधनों की स्थिति पर चर्चा की गई। सीएम ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबले की भी सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। किसी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े। अस्पताल में बेड और आईसीयू की संख्या दोगुनी की जाए।
विज्ञापन


इसके बाद सीएम ने शहर से सटे मनोहरपुर गांव में पहुंचकर कोरोना संक्रमित एक ग्रामीण का हाल जाना। उससे दवाओं की उपलब्धता और शौचालय की सुविधा संबंधी जानकारी ली। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ के विधायक राजेश कुमार चुन्नू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें