फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : आठ दिन बाद जिले में मिला दूसरा पॉजिटिव केस, संक्रमित युवती का मोबाइल बंद

Mon, 06 Sep 2021 01:18 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

जिले में आठ दिन बाद दूसरा कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। बीस वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। लेकिन युवती का मोबाइल बंद होने से उसके कांटेक्ट ट्रेस नहीं हो पाया हैं। वहीं जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिले में आठ दिन बाद दूसरा कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। बीस वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। लेकिन युवती का मोबाइल बंद होने से उसके कांटेक्ट ट्रेस नहीं हो पाए हैं। वहीं जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली बीस वर्षीय युवती ने चार सितंबर को कोरोना की आरटीपीसीआर जांच कराई थी। रविवार को युवती की रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव निकली। युवती लक्षण विहीन संक्रमित मरीज के संपर्क में थी।

जानकारी होने पर आरआर टीम ने युवती के मोबाइल पर संपर्क किया। लेकिन युवती का मोबाइल बंद मिला। इससे युवती के संपर्क वालों की पहचान नहीं हो सकी है। जिसे लेकर सेहत महकमे में खलबली मच गई है। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या दो हो गई। जिले में पहला केस  29 अगस्त को हरियाणा निवासी एमबीबीएस छात्र था जो कोरोना संक्रमित पाया गया था। वह हरियाणा से लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें