कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। हर सोमवार को महा टीकाकरण दिवस आयोजित किए जा रहा है। वहीं, शनिवार को केंद्रों पर सिर्फ दूसरी डोज लगाई जा रही है। शासन ने सोमवार को जिले में 64 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया है, जो अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है।
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी जिले में सत्रों की संख्या बढ़ा दी है। 64 हजार लोगों के टीकाकरण के लिए जिले में सोमवार को 202 सत्र आयोजित किए जाएंगे। रविवार को केंद्र और सत्र निर्धारित कर दिए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि ग्रामीण इलाकों के केंद्रों पर वैक्सीन भेज दी गई है। वहीं, शहर के केंद्रों पर रविवार सुबह वैक्सीन भेजी जाएगी।
शहर के इन केंद्रों पर लगेगा टीका
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, केंद्रीय पुलिस अस्पताल, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अरबन पीएचसी फकीरपुरा, कानून गोयान, गाड़ीखाना, मझोली, आदर्श नगर, टाउनहॉल, नवाबपुरा, कांशीराम नगर, पीतल बस्ती, चिड़िया टोला, किसरौल, नया गांव, हरथला, गुलाबबाड़ी, बंगला गांव, कटघर, कंजरी सराय, कोठीवाल नगर, मझोला, रेलवे अस्पताल, शिवनगर, रोडवेज बस स्टैंड।
इन केंद्रों पर विशेष सत्र
- अरबन पीएचसी किसरौल और महिला अस्पताल में महिला स्पेशल
- अरबन पीएचसी टाउनहॉल और बिलारी में अभिभावक स्पेशल
156 गांवों में लगेगा टीका
सोमवार को शहर, सीएचसी और पीएचसी के अलावा जिले के 156 गांवों में भी कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। जिले के 202 सत्रों में से 156 सत्र गांवों में लगेंगे।