फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में 15.60 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर में 15.60 करोड़ रुपये की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाया जाएगा। इसको लेकर शासन से मंजूरी मिल गई है। प्लांट के निर्माण का जिम्मा सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) की यूनिट-18 को सौंपा गया है। हालांकि, इससे पहले सपा सरकार में भी कूड़ा निस्तारण प्लांट को मंजूरी मिली थी, जिसके बाद तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खां ने शिलान्यास भी कर दिया था। किन्तु, सूबे में सत्ता बदलने के बाद यह प्रोजेक्ट फंस गया था।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से शहर को गंदगी से मुक्त कराने और पर्यावरण संरक्षण के लिए कूड़ा निस्तारण प्लांट को मंजूरी दी थी। सपा सरकार में मंजूर हुए इस प्रोजेक्ट का तत्कालीन नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने शिलान्यास भी कर दिया था, जिसके बाद सीएंडडीएस ने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए करीब चार करोड़ रुपये की लागत से चारदीवारी बनाई गई। शहजादनगर में 25 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस प्लांट को पीपीपी मॉडल के आधार पर मैसूर की कंपनी को दे दिया था, लेकिन कंपनी इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं कर सकी थी। इसके बाद तो सूबे में सरकार भी बदल गई और प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में पड़ गया।
अब नगर पालिका की ओर से फिर से प्रयास किए गए। प्रोजेक्ट की नए सिरे से करीब 17 करोड़ रुपये की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाकर शासन को भेजी गई। शासन ने 15.60 करोड़ रुपये की डीपीआर को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब प्लांट के निर्माण की उम्मीद फिर से जग गई है। यह काम मुरादाबाद स्थित जल निगम की यूनिट 18 करेगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कूड़ा निस्तारण प्लांट को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें