फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने किया चंदौसी-हरदुआगंज रेलखंड का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंगलवार को राजा का सहसपुर-संभल हातिमसराय और चंदौसी-हरदुआगंज रेलखंडों पर मुख्य संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण प्रस्तावित है। इसके दृष्टिगत सोमवार को डीआरएम अजय नंदन ने चंदौसी-हरदुआगंज रेलखंड का जायजा लिया। यहां उन्होंने सीआरएस के निरीक्षण से संबंधित सभी तैयारियों को परखा। साथ ही निरीक्षण के दौरान सीआरएस को हर महत्वपूर्ण बिंदु से अपडेट रखने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्व कार्यक्रम के अनुसार 20 मार्च को सीआरएस को राजा का सहसपुर-संभल का निरीक्षण करना था। इसके बाद 24 मार्च को चंदौसी-हरदुआगंज का निरीक्षण प्रस्तावित था। किसी कारणवश यह शेड्यूल रद्द हो गया और 22 मार्च को दोनों रेलखंडों का निरीक्षण एक साथ करने की सहमति बनी। दोनों रेलखंडों में नवनिर्मित ओएचई लाइन में 25 किलोवाट का करंट प्रवाहित कर दिया गया है।
मंगलवार को सीआरएस पहले राजा का सहसपुर और संभल हातिम सराय रेलवे स्टेशन के बीच ट्रॉली द्वारा संरक्षा, सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण करेंगे। इसके बाद विशेष ट्रेन द्वारा इस खंड का हाई स्पीड ट्रायल किया जाएगा। यहां 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन को दौड़ाया जाएगा। सीआरएस की अनुमति मिलने के बाद राजा का सहसपुर से संभल हातिम सराय रेलवे स्टेशन के बीच विद्युत इंजन से संचालित ट्रेनें चलने लगेंगी। इससे डीजल पर होने वाले खर्च को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इसके बाद चंदौसी और हरदुआगंज रेलवे स्टेशन के बीच नई ओएचई लाइन का निरीक्षण और गति परीक्षण होगा। इस रेलखंड के निरीक्षण के लिए वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि उक्त दोनों रेलखंडों के निरीक्षण के बाद मुरादाबाद मंडल का बहुत कम हिस्सा विद्युतीकरण से रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें