फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: सीएमओ के ड्राइवर ने जहर खाकर दी जान, पहली पत्नी की मौत के बाद 15 दिन पहले की थी दूसरी शादी

Mon, 07 Feb 2022 04:13 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

पुलिस के मुताबिक, सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग के ड्राइवर भूप सिंह (56) जिला अस्पताल के सरकारी क्वार्टर में रहता था। सोमवार सुबह भूप सिंह ने जहर खा लिया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
dead body - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद सीएमओ के ड्राइवर ने सोमवार सुबह जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि ड्राइवर ने 15 दिन पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग के ड्राइवर भूप सिंह (56) जिला अस्पताल के सरकारी क्वार्टर में रहता था। सोमवार सुबह भूप सिंह ने जहर खा लिया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 

बताया जा रहा है कि भूप सिंह की विधानसभा चुनाव के चलते डीआईओएस के साथ ड्राइवर के रूप में ड्यूटी लगी थी। दो वर्ष पहले भूप सिंह की पत्नी मिथलेश का बीमारी से निधन हो गया था। परिवार में दो बेटे हैं। बड़ा बेटा भी सीएमओ ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। भूप सिंह ने 15 दिन पहले दूसरी शादी की थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आत्महत्या के कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें