मुरादाबाद। बुधवार को स्कूल से घर जा रही कक्षा दो की छात्रा पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में जख्मी छात्रा को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एंटी रैबीज सिरम (एआरएस) नहीं होने पर छात्रा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कुंदरकी क्षेत्र के गांव चिड़ियाठेर निवासी प्रदीप की सात वर्षीय बेटी साक्षी गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। मंगलवार को वह स्कूल से घर से लौट रही थी। इस दौरान कुत्तों के झुंड ने छात्रा पर हमला कर दिया। कुत्तों ने छात्रा के चेहरे और सिर को जख्मी कर दिया। परिजन छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। छात्रा के घाव को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।