फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान प्रतापगढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शायर से नेता बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने मत समझाना डराने से डर जाएंगे, हम तो वो हैं जो दिल में उतर जाएंगे... शायरी भरे अंदाज में भाजपा और सपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। सपा आजम खां का साथ नहीं दे रही है।
विज्ञापन

वह रविवार शाम जामा मस्जिद पार्क में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का संदेश लेकर आया हूं। लोकसभा चुनाव की भूल को विधानसभा चुनाव में नहीं दोहराना। मुरादाबाद के लिए हमेशा आवाज उठाता रहूंगा। बिना नाम लिए उन्होंने सपा सांसद पर सियासी तीर चलाए। कहा कि जिन्हें आपने चुना, वह अल्पसंख्यकाें की आवाज नहीं उठाते। मुझ पर एतबार करें मैं आपकी आवाज उठाउंगा। हर मौके पर आपके लिए तैयार हूं। मुसलमानों की बात करने वाली सपा आजम खां के साथ नहीं खड़ी है। भाजपा बदले की भावना से काम रही है। जो सियासत में ठीक नहीं है। उन्होंने आज के माहौल पर चिंता जताई। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर अहमद खान और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, आनंद मोहन गुप्ता, असद मौलाई, अनुराग शर्मा, अशोक कपूर, अरशद परवेज, शादान, दानिश कुरैशी, अमित गगनेजा, अमित पांडेय, विजय मिश्रा, नदीम अंसारी, शकील अहमद, माहिरा खान, नाजिम परवेज, शमीम, कृपाल सिंह, नेम सिंह, शिवराज गुर्जर आदि मौजूद रहे।
क्रेन की मदद से फूलों की माला पहनाई
मुरादाबाद। रोड शो के दौरान इमरान प्रतापगढ़ी का कांग्रेस नेताओं ने क्रेन की मदद से फूलों की माला भी पहनाई। वहीं रोड शो में चोरी के शक में एक युवक को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और उसके साथ धक्कामुक्की की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें