फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के संविदा कर्मचारी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल के संविदा वार्ड ब्वाय ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। किराए के घर में मंगलवार की सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस प्रभारी उस पर एक लाख रुपये देने का दबाव बना रहा था। जिसे लेकर वार्ड ब्वाय परेशान था।
विज्ञापन

फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने वाला जसवीर (27) पीलीभीत जनपद के बीसलपुर निवासी था। वह पांच साल से जिला अस्पताल में संविदा पर वार्ड ब्वाय के पद पर कार्यरत था। जयवीर बरेली निवासी मोहम्मद आसिव और संभल निवासी ओमकार के साथ सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में डिप्टीगंज स्थित निर्मला यादव के मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर रहता था। मोहम्मद आसिव ने पुलिस को बताया कि वह नाइट ड्यूटी करने के बाद मंगलवार सुबह आठ बजे कमरे पर पहुंचा। कमरे में जयवीर मौजूद नहीं था। उसने बराबर वाले कमरे में जा देखा तो रस्सी के सहारे जसवीर का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। उसके शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और फंदे से शव नीचे उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए।
जयवीर के भाई जगपाल ने बताया कि चार मार्च को एंबुलेंस प्रभारी और एक एंबुलेंस चालक के साथ जयवीर कहीं पार्टी में गया था। वहां कार बैक करते समय कार पोल से टकरा गई थी। उस वक्त कार जयवीर ही चला रहा था। भाई का आरोप है कि एंबुलेंस प्रभारी और उसका साथ कार मरम्मत के लिए एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जिसे लेकर जयवीर परेशान था। उसने अपने भाई से भी फोन पर बात कर इसकी जानकारी दी थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कमरे पर अकेला था जयवीर
मुरादाबाद। जयवीर के रूम पार्टनर मोहम्मद आसिव ने बताया कि मेरी ड्यूटी रात में चल रही है, जबकि जयवीर की ड्यूटी दिन में चल रही थी। तीसरा साथी ओमकार अपने घर गया था। सोमवार रात मोहम्मद आसिव ड्यूटी चला गया था। उस वक्त जयवीर घर पर ही मौजूद था। मंगलवार सुबह आठ बजे कमरे पर लौटा तो जयवीर का शव फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें