फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधकों के विवाद में स्कूल की व्यवस्थाएं ठप, अभिभावकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रबंधकों के आपसी विवाद में स्कूल की व्यवस्थाएं ठप पड़ी हैं स्कूल की 42 बसें परिसर में खड़ी हैं लेकिन विद्यार्थियों को यातायात सुविधा नहीं मिल पा रही है। इससे चलते अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य का घेराव किया और जमकर हंगामा किया। प्रधानाचार्य ने प्रबंधकीय स्तर से सुविधाएं न मिलने की बात कही तो अभिभावक और भड़क गए।
विज्ञापन

रवि गुप्ता, रोहित चौधरी, अमित रस्तोगी, अजय कुमार समेत 60 से अधिक अभिभावकों का कहना है कि भारी भरकम फीस वसूलने के बावजूद स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों को सुविधाएं नहीं दे पा रहा है। छुट्टी होने के बाद स्कूल स्टाफ अभिभावकों के पहुंचे बिना बच्चों को घर जाने के लिए बाहर छोड़ देता है। इसे लेकर काफी देर तक स्कूल स्टाफ और अभिभावकों में बहस होती रही। तकरीबन एक घंटे तक चली गरमा गर्मी में अभिभावकों की समस्या का कोई हल नहीं निकल सका। इसके बाद अभिभावकों ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में एकत्रित होकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेचावनी दी। साथ ही जिला प्रशासन से भी शिकायत करने की बात कही।
ज्ञात हो कि एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। इसके बावजूद दिल्ली पब्लिक स्कूल ने अभी तक एडमिशन प्रक्रिया शुरू नहीं की है। दूसरी ओर सुविधाएं न मिलने के कारण स्कूल की मान्यता समाप्त होने की चर्चा भी चल रही है। इससे संबंधित एक शिकायती पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्कूल के ही एक ट्रस्टी पवन बंसल द्वारा मझोला थाने में तहरीर दी गई है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने स्कूल प्रबंधन को मान्यता (फ्रेंचाइजी) समाप्त होने की बात सार्वजनिक करने के लिए कहा, इस पर प्रबंधन ने उन्हें ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

पवन बंसल का आरोप है कि चार अप्रैल 2021 को एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं प्रधानाचार्य सुदर्शन सोनार ने कहा है कि उन्हें फ्रेंचाइजी समाप्त होने की जानकारी नहीं है। वह स्कूल प्रबंधन को कई बार पत्र लिखकर यातायात सुविधा शुरू कराने के लिए कह चुके हैं। इसके बावजूद प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
प्रबंधन में आपसी फूट की चर्चा
मुरादाबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रबंधन में आपसी फूट की चर्चा भी चल रही है। सूत्रों का कहना है कि ज्यादातर सदस्य प्रबंधन समिति से वाइस चेयरमैन को हटाना चाहते हैं। उनकी जगह दूसरे व्यक्ति को शामिल करना चाहते हैं। इसे लेकर प्रबंधन दो पक्षों में बंट गया है। यही कारण है कि स्कूल में न तो दाखिले शुरू हुए हैं और विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं। संवाद
छह माह में बसों की फिटनेस नहीं करा पाया प्रबंधन
मुरादाबाद। 23 मार्च 2020 के बाद से विद्यार्थियों को लाने ले जाने वाली सारी बसें स्कूल परिसर में खड़ी हैं। दो वर्षों में कुछ गाड़ियों की फिटनेस वैधता भी समाप्त हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक स्कूल की फ्रेंचाइजी समाप्त होने की जानकारी के चलते ही प्रबंधन ने इन गाड़ियों की फिटनेस नहीं कराई। कुल 42 गाड़ियों में से 11 स्कूल की हैं जबकि 32 ट्रांसपोर्टरों की हैं। स्कूल के ट्रांसपोर्ट प्रभारी का कहना है कि गाड़ियों में स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी आदि लगाए जा रहे हैं। एक सप्ताह में कुछ गाड़ियां विद्यार्थियों के लिए चलने लगेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें