फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को पास कराने के लिए शिक्षक ने दांव पर लगा दी नौकरी,

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेटे को अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण कराने के लालच में सरकारी शिक्षक भी सॉल्वर गैंग में शामिल हो गया। वह खुद ही अपने बेटे की कॉपी लिख रहा था, जबकि एक युवक दोस्ती के चक्कर में ऐसा फंसा कि सलाखों में पहुंच गया। मौके से पकड़े गए एक सॉल्वर का चयन बैंक में हो चुका है। उसे पंद्रह अप्रैल को ज्वाइनिंग करनी थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, भगवंत सिंह इंटर कॉलेज में सॉल्वर गैंग के साथ पकड़ा गया अवनीश कुमार ठाकुरद्वारा के रामपुर घोगर निवासी है। वह सरकारी विभाग में शिक्षक है। उसका बेटा इस बार हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है। बताया जा रहा है कि शिक्षक के बेटा भी बीएस इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहा था। अन्य सॉल्वर के साथ ही शिक्षक भी डिग्री कॉलेज में पहुंच गया था और उसने अपने बेटे के लिए कॉपी लिखनी शुरू कर दी थी। इसी टीम पहुंच गई और वह पकड़ा गया। जबकि मौके से पकड़ा गया इंतखाब ठाकुरद्वारा के पुराना बाजार शरीफ नगर निवासी है। बताया जा रहा है कि उसका चयन एक बैंक में क्लर्क के पद पर हो चुका है। पंद्रह अप्रैल को उसे ज्वाइनिंग करनी थी। बुधवार सुबह वह पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद दानिश के साथ घर से चला गया। बताया जा रहा है कि दानिश का चाचा परीक्षा दे रहा था। साले की कॉपी लिखने के लिए दानिश इंतखाब को लेकर गया था। इसके अलावा पिता-पुत्री भी मौके से पकड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि दूसरी छोटी बेटी और बेटा भी बीएस इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे थे। पिता ने बेटे और बेटी की कॉपी लिखवाने के लिए बड़ी बेटी को डिग्री कालेज ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें