फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाणपत्र के लिए जिला अस्पताल में भटके दिव्यांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डॉक्टरों के तबादले और सेवानिवृत्ति के बाद दिव्यांगों को प्रमाणपत्र के लिए भटकना पड़ा। सोमवार को दिव्यांगों को जिला अस्पताल से सीएमओ कार्यालय तक चक्कर लगाने पड़े। काफी जद्दोजहद के बाद सीएमओ कार्यालय में 25 दिव्यांगों के आवेदनपत्र जमा किए गए।
विज्ञापन

दिव्यांगों को प्रमाणपत्र जारी करने के लिए पांच डॉक्टरों का बोर्ड गठित किया गया है। इस बोर्ड में शामिल रहे एसीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तेज सिंह का दूसरे जनपदों में तबादला हो गया है, जबकि जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव और फिजीशियन डॉ. एनके मिश्रा सेवानिवृत्त हो गए है। बोर्ड में सिर्फ आर्थो सर्जन डॉ. शेर सिंह कक्कड़ बचे हैं। डॉक्टरों के तबादले और सेवानिवृत्त से अनजान दिव्यांग सोमवार को जिला अस्पताल के आयुष भवन पहुंचे। जहां बोर्ड के डॉक्टर नहीं मिले। इसके बाद दिव्यांगों ने आयुष भवन से सीएमओ कार्यालय तक चक्कर लगाए। हालांकि बाद में जुगाड़ की व्यवस्था से विकलांग बोर्ड ने दिव्यांगों का परीक्षण किया। स्थानांतरण के बाद रिलीव न होने पर एसीएमओ डॉ. अजय कुमार और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तेज सिंह, सीपीएच के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आरके ढल और आर्थो सर्जन डॉ. एसएस कक्कड़ के सामने 25 दिव्यांग पेश हुए। इनके आवेदन जमा किए गए। इस बीच कई दिव्यांग बिना आवेदन फार्म जमा किए गए घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें