फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर व खस्ताहाल हैं बहजोई-रंपुरा का संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई से लेकर रंपुरा तक का संपर्क मार्ग खस्ताहाल है। मार्ग में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दिनों में आवागमन को लेकर ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें हर वक्त हादसे की चिंता सताती रहती है। हैरानी इस बात की है कि शिकायतों के बावजूद भी अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर स्थित पजाया से गांव रंपुरा को जाने वाला संपर्क मार्ग करीब दो किलोमीटर लंबा है। बीते करीब डेढ़ साल से मार्ग जर्जर है। इस कारण ग्रामीणों को नगर तक आने में मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। हादसे का भी खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर किनारे से भी सड़क टूटी हुई है। इस कारण बड़े व छोटे वाहनों के पलटने का भी डर रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार गांव में निरीक्षण के लिए अधिकारी पहुंचत हैं, लेकिन जर्जर संपर्क मार्ग को ठीक कराने को लेकर किसी भी स्तर पर गंभीरता नहीं दिखाई गई। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ओर से सड़क ठीक कराए जाने को लेकर विभागीय मुख्यालय को स्टीमेट बनाकर भेजे जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें