फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी से पौधे खरीदकर नहीं किया करीब 29 लाख का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नर्सरी से पौधे खरीदकर एक कपंनी में लगवाए गए, लेकिन पूरा भुगतान नहीं किया गया। मामले में अदालत के आदेश पर करीब 29 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने एवं मांगने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने के मामले में दिल्ली के राजीव गांधी नगर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला कला निवासी लोकश पुत्र प्रकाश सिंह नर्सरी का काम करता है। लोकेश का कहना है कि एक व्यक्ति ने नेशनल हाईवे स्थित कांकाठेर के पास एक कंपनी में पौधे लगवाए और राजस्थान में एक कंपनी में पौधे लगवाए। कुल करीब 33 लाख की कीमत के पौधे थे जिसमें से केवल साढ़े चार लाख का भुगतान ही हो पाया है। शेष भुगतान अब तक नहीं किया है। रुपये मांगने पर गाली गलौज एवं अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अंजाम भुगतनी की धमकी दी जा रही है। मामले को अदालत ने गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि मामले में अदालत के आदेश पर नई दिल्ली के राजीव गांधी नगर निवासी मशकूर अली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें