फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इत्र वाले मित्र के घर जाता था विकास का पैसा, अब उसी पैसे से बन रहे गरीबों के मकान : योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
Development money used to go to the house of a friend with perfume, now the houses of the poor are being built with the same money: Yogi Adityanath - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा जनपद की नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर देश-दुनिया की निगाहें हैं। प्रदेश में हुआ बदलाव देश और दुनिया को आश्चर्यजनक दिखता है। लोग कहते हैं कि क्या उत्तर प्रदेश में लोग प्रगति कर रहे हैं, क्या उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू और दंगे नहीं होते हैं। यह लोगों के लिए कौतूहल का विषय है। सीएम ने कहा, लोग कहते हैं कि भाजपा के डबल इंजन की सरकार पैसा कहां से ला रही है। सोच ईमानदार है, काम दमदार है, दमदार कार्य का परिणाम हर एक व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली के रूप में दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 14 फरवरी को मतदान निर्णायक होगा कि हम प्रदेश को कहां ले जाना चाहते हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने युवा प्रत्याशी को अपना प्रत्याशी बनाकर उतारा है। पिछली बार इस जनपद की तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा का प्रत्याशी चुनाव जीतकर विधानसभा गए थे। इस बार चारों सीटें भाजपा को जिताइये। विकास हमारे जिम्मे छोड़ दीजिए। हम विकास भी करवाएंगे, सुरक्षा भी देंगे, आस्था का सम्मान भी करेंगे। गरीबों का कल्याण भी करेंगे और विकास के लिए किसी भी व्यक्ति को कहीं गुहार लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके घर तक विकास योजना स्वयं पहुंच जाएगी। जिलाध्यक्ष डॉ.ऋषिपाल नागर, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, गजरौला नगर पालिका चेयरमैन अंशु नागपाल, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, ब्लाक प्रमुख सरदार गुरेंद्र सिंह, पूरन सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें