फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आजम खां पर कार्रवाई करने वाले IAS अधिकारी की चौथी बार बढ़ी प्रतिनियुक्ति की अवधि, एक साल तक बढ़ा कार्यकाल

Tue, 20 Aug 2024 10:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

2005 के सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह सपा शासनकाल में प्रतिनियुक्ति पर 16 फरवरी 2015 को प्रदेश में आए थे। 2019 में रामपुर जिले के डीएम पद पर तैनाती कर दी गई। फरवरी 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में तत्कालीन डीएम ने पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की अवधि केंद्रीय शासन ने फिर एक साल से लिए बढ़ा दी है। केंद्र सरकार के सचिवालय ने अवधि बढ़ाने के बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ने की जानकारी मिलने पर जिले के अधिकारियों की खुशी बढ़ गई है।

विज्ञापन


मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त होने पर 14 अगस्त को ही डीएम अनुज कुमार सिंह को अपना प्रभार देकर चले गए। उन्होंने कार्यालय की जगह आवास पर ही ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रतिनियुक्ति बढ़ने का आदेश नहीं आने पर अधिकारियों के बीच दो दिनों से असमंजस की स्थिति बन गई थी। मंगलवार को केंद्र सरकार का अधिकारिक आदेश जारी होने के बाद जिले के अधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

2005 के सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह सपा शासनकाल में प्रतिनियुक्ति पर 16 फरवरी 2015 को प्रदेश में आए थे। कुछ दिनों तक अन्य जिलों में सेवारत होने के बाद शासन ने उनकी तैनाती 2019 में रामपुर जिले के डीएम पद पर कर दी गई। फरवरी 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में तत्कालीन डीएम ने पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की। इसके बाद आजम खां ने भी डीएम आंजनेय कुमार सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दीं।
विज्ञापन

आंजनेय कुमार सिंह के डीएम रहते ही कई केस दर्ज होने के बाद आजम खां को जेल जाना पड़ा। कुछ मामलों में आजम खां को सजा भी हुई तो तत्कालीन डीएम आंजनेय कुमार सिंह भी सुर्खियों में आए। शासन ने 2021 में प्रोन्नति करने के बाद आंजनेय सिंह मंडलायुक्त मुरादाबाद नियुक्त किया। पहली बार 2020 में मंडलायुक्त की प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने पर केंद्र सरकार ने दो साल की अवधि बढ़ा दी थी। इसके बाद छह-छह माह की अवधि बढ़ाई गई थी। इसी कारण तीन सालों से आंजनेय कुमार सिंह मंडलायुक्त के पद पर बने हुए हैं। अब एक साल की अवधि बढ़ने से प्रतिनियुक्ति अगस्त 2025 तक कायम रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें