फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रक्षाबंधन के दिन इसलिए फंदे पर झूल गई बहन, सूनी रह गई भाइयों की कलाई; चार माह पहले हुई थी शादी

Tue, 20 Aug 2024 12:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में नवविहिता ने रक्षाबंधन के दिन खुदकुशी कर ली। भाइयों की कलाई सूनी रह गई। नवविवाहिता की शादी चार माह पहले हुई थी। मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पति समेत आठ पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
नवविवाहिता ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा में विवाहिता किरनमई (23) का शव सोमवार तड़के संदिग्ध हालत में पंखे पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। किरनमई के पति की तलाश में मायके वाले पड़ोसी के घर में घुस गए। 
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बचाव में ईंट-पत्थर मारे तो मायके वाले बाहर आ गए। सूचना पर पहुंचे सीओ राजेश कुमार तिवारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। रक्षाबंधन के दिन हुई किरनमई की मौत से उसके छह भाइयों की कलाई सूनी रह गई।

संभल जिले के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर चमारान निवासी हरद्वारी ने सोनकपुर थाने में तहरीर दी। बताया कि 27 अप्रैल 2024 को उसने बेटी किरनमई की शादी सोनकपुर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी अमरजीत के साथ की थी। उसकी बेटी के ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। 
विज्ञापन


वे उसकी बेटी को प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे और दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बेटी को जान से मारने की की धमकी देते थे। इसी बीच कई बार पंचायतें हुई। मायके वालों ने 50 हजार रुपये बेटी के पति और ससुराल वालों को दिए, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते रहे।

हरद्वारी ने बताया कि सोमवार तड़के चार बजे गांव शाहपुर चमारान के प्रधान ने उसे जानकारी दी। प्रधान ने बताया कि सोनकपुर पुलिस का उसके पास फोन आया है। पुलिस ने बताया कि किरनमई की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। इस पर हरद्वारी परिजनों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचा। 

 

हरद्वारी ने बताया कि किरनमई का शव पंखे पर फंदे से लटका था। वहीं उसका पति घर पर नहीं था। हरद्वारी ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया और भाग गए। सूचना पुलिस ने सीओ राजेश तिवारी मौके पर पहुंचे। 

वहीं, परिजनों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने तक शव को फंदे से उतारने से मना कर दिया और हंगामा करने लगे। सीओ के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। मामले में पुलिस ने आरोपी पति अमरजीत, जेठ अभय सिंह और प्रेम सिंह, सास कांता, ससुर गिरवर, ननद रिंकी, अभय की पत्नी और प्रेम सिंह की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

छह भाइयों की इकलौती बहन थी किरनमई
किरनमई छह भाई सोनू, अवनीश, कपिल, विक्रांत, सुमित और भारत सिंह की इकलौती बहन थी। पुलिस से किरनमई की मौत की सूचना मिली तो मायके वाले गम से बेहाल हो गए। उसकी मां बीना देवी से रोते बिलखते बदहवास हो गई। वहीं, रक्षाबंधन पर्व पर इकलौती बहन किरनमई की मौत पर उसके छह भाई भी गम से बेहाल हो उठे, जिनकी कलाइयों बहन की राखी से सूनी रह गई। गम से बेहाल परिवार को रिश्तेदार ढाढ़स बंधाते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें