मुरादाबाद। जिले में डेंगू के दो मरीज और मिले हैं। वृद्ध महिला और युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है। वहीं शनिवार को गक्खरपुर में 12 और डेंगू आशंकित मरीज मिले हैं, जिनका एलाइजा टेस्ट कराया जाएगा।
कोरोना संक्रमण काल में इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बुखार की शिकायत पर शहर के निजी अस्पताल में भती किए गए दो मरीजों की निजी लैब में डेंगू की जांच कराई। इसमें शहर की प्रीत विहार निवासी 67 वर्षीय महिला और नूरपुर निवासी 35 वर्षीय युवक की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई।
इसके साथ ही डेंगू पीड़ितों की संख्या 103 पहुंच गई है। दूसरी ओर गक्खरपुर में बुखार और डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी 12 डेंगू आशंकित मरीज मिले।