फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गक्खरपुर में मिले बीस और डेंगू पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी ब्लॉक के गक्खरपुर गांव में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को गांव के बीस और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं 22 डेंगू आशंकित मरीज मिले हैं। 17 मरीजों को डिलारी सीएचसी में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही यहां डेंगू के मरीजों की संख्या 47 हो गई है, जबकि जिले में 101 डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

गक्खरपुर में डेंगू का फैलाव तेजी से हो रहा है। रविवार को गांव में डेंगू के मरीज मिले थे। इसके बाद यहां लगातार मरीज निकल रहे हैं। यहां अब तक 56 डेंगू आशंकित मरीजों का एलाइजा टेस्ट कराया जा चुका है। गुरुवार को गांव के 22 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। वहीं शुक्रवार को एलाइजा टेस्ट में 20 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा डिलारी सीएचसी पहुंचे बुखार के 22 मरीजों में डेंगू की आशंक जताई गई है। एलाइजा टेस्ट के बाद डेंगू की पुष्टि होगी। 17 डेंगू आशंकित मरीजों को डिलारी सीएचसी में भर्ती कर लिया गया है। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। दूसरी ओर विभाग का दावा है कि गांव के सभी घरों का सर्वे कर लिया गया है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि गांव में बीस और मरीजों डेंगू की पुष्टि हुई है।
बुखार के 502 सौ मरीज मिले
मुरादाबाद। जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार की डिग्री बढ़ने लगी है। शुक्रवार को सरकारी अस्पतालों में बुखार के 502 मरीज मिले। जिला अस्पताल में चार मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

जिले की सीएचसी-पीएचसी में शुक्रवार को 4545 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें 452 मरीज बुखार के रहे। इसके अलावा जिला अस्पताल की ओपीडी में 1335 मरीज पहुंचे। यहां स्वास्थ्य परीक्षण में 50 मरीज बुखार के पाए गए। चार मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं 35 मरीजों की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें