फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम समेत 11 लोगों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में डेंगू के 11 मरीज और मिले हैं। इसमें तीन साल का मासूम भी शामिल है। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 1027 हो गई है। वहीं सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के 255 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में डेंगू और बुखार के मरीजों का मिलना जारी है। सरकारी और निजी लैब की जांच में मंगलवार को 11 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक मरीज को छोड़कर बाकी मरीज शहरी क्षेत्र में पाए गए हैं। मोहल्ला पीरजादा, जामा मस्जिद और असालतपुरा में डेंगू के दो-दो केस मिले। इसके अलावा डबल फाटक, नागफनी, पुलिस लाइन, लालबाग में डेंगू के एक-एक मरीज पाए गए। डेंगू का एक केस कांठ क्षेत्र में मिला है। वहीं जिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी में 4832 मरीज इलाज कराने पहुंचे। स्वास्थ्य परीक्षण में 255 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए। बुखार के चार मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें