फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में पहली बार डेंगू के केस एक हजार के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में चार साल में पहली बार डेंगू के मरीजों आंकड़ा एक हजार के पार पहुंचा है। सोमवार को जिले में डेंगू के 18 केस मिले। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 1016 हो गई। इससे पहले वर्ष 2019 में सबसे अधिक 352 मरीज पाए गए थे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में इस साल डेंगू का प्रकोप कुछ अधिक ही देखने को मिल रहा है। आधा नवंबर बीतने के बाद भी डेंगू के मरीजों का मिलना जारी है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी तो सितंबर में डेंगू ने पांव पसारने शुरू किए। करीब ढाई महीने से जिले में डेंगू का फैलाव हो रहा है। शहर से लेकर गांव तक डेंगू के मिले। सोमवार को लैब से आई रिपोर्ट में 18 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। बारहव वर्षीय बालिका और 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 1016 हो गई है। चार साल में पहली बार डेंगू के मरीजों का आंकड़ा एक हजार को पार किया है।
विज्ञापन

चार साल के आंकड़े
वर्ष---डेंगू के केस
2018----347
2019----352
2020----76
2021----1016
नोट: 2021 के आंकड़े 15 नवंबर तक के हैं।
यहां मिले डेंगू के मरीज
- मकबरा, कचहरी रोड, किसरौल, करूला, असालतपुरा, कच्चबाग, पीरजादा, वारसी नगर, जयंतीपुर, दीवान का बाजार, लालबाग, खाईखेड़ा, रामगंगा विहार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें