पाकबड़ा। रामपुर-लखनऊ बाईपास पर नानकबाड़ी गांव के जंगल में बृहस्पतिवार शाम एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त के लिए आस पास के गांवों में फोटो वायरल कर जानकारी जुटाई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
पाकबड़ा थाना पुलिस को शाम पांच बजे सूचना मिली कि क्षेत्र के नानकबाड़ी गांव के जंगल में 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के बारे में आस पास के गांवों में फोटो वायरल करके व लोगों से शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जानकारी नही मिली। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद