फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को ब्लैकमेल कर रहे साइबर ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर ठग एक व्यापारी को ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने व्यापारी के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर रुपयों की मांग की है। रुपये न देने पर उसे बदनाम करने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मझोला के बुद्घि विहार आवास विकास कालोनी निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह शेयर बाजार में निवेश करते हैं। दो अप्रैल को उन्होंने अपने मोबाइल से क्रेडिट कार्ड संबंधित एक एप डाउन लोड किया था। जिसमें उनसे ऑनलाइन प्रपत्र आधार कार्ड, पेन कार्ड की डिटेल मांगी गई थी। इसके चार घंटे बाद उनके एकाउंट में 1200 रुपये आ गए थे। आठ अप्रैल को उनके पास व्हाट्सएप मैसेज आया कि आपका 2014 रुपये का लोन हुआ है। उसका भुगतान आपके खाते में भेज दिया गया है। 1200 रुपये आए हैं। बाकी प्रोसेसिंग फीस कट गई है। अगर ये रुपये वापस नहीं करोगे तो आपके कांटेक्ट नंबरों पर आपके लोन लेने की जानकारी शेयर कर दी जाएगी। 21 अप्रैल को फिर चार हजार रुपये की रकम मांगी गई। रुपये न देने पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे कांटेक्ट नंबरों पर भेजने की धमकी दी। धमकी मिलने से घबराए व्यापारी ने धमकी देने वाले के बताए खाते में चार हजार रुपये जमा कर दिए। अब फिर उनसे रुपयों की मांग की जा रही है। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने साइबर सेल में पीड़ित के प्रार्थना पत्र को जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें