फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगूूपुरा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम घर के सामने खड़े वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल वृद्ध ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वृद्ध के बेटे ने बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मंगूपुरा गांव निवासी औतारी सिंह (65) का मकान गांव की आबादी के किनारे पर सड़क से मिला हुआ है। बृहस्पतिवार शाम लगभग सात बजे औतारी सिंह अपने घर के दरवाजे पर खड़े हुए थे। इस दौरान बाइक चालक ने औतारी सिंह को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। घायल को परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। वहां उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मृतक के बेटे कृष्णपाल सिंह ने कोतवाली बिलारी में तहरीर देकर बाइक चालक आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें