फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 करोड़ के लिए बीमा होते ही ‘मर’ गए 420 लोग

Mon, 04 Jul 2016 03:05 AM IST
जितेंद्र कुमार-रंजीत ठाकुर / अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
मुर्दों का बीमा कराकर क्लेम हपड़ने के खेल में नया खुलासा हुआ है। पुलिस तफ्तीश में पता चला है कि इस फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड हरिओम सैनी और राजबीर ने पिछले चार साल में जिसका भी बीमा किया वो जिंदा नहीं बचा।
विज्ञापन


अकेले रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस ने ऐसे 420 बीमाधारकों की लिस्ट पुलिस को सौंपी है, जो बीमे की तीसरी किस्त जमा होते ही ‘मर’ गए। इनके नाम पर 40 करोड़ से अधिक का बीमा क्लेम कंपनी से लिया गया है।

रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजर दीपेश सिंह ने मझोला पुलिस को जो सूची दी है उसमें मुरादाबाद, बदायूं, संभल, रामपुर और अमरोहा के 420 बीमाधारकों का नाम है। खास बात यह है कि ये सभी 420 लोग बीमे की तीसरे किस्त जमा होते ही मर गए।
विज्ञापन


अब ये लोग जिंदा हैं या मर गए या फिर बीमा होने से पहले ही मर चुके थे, इसका खुलासा पुलिस तफ्तीश से ही होगा। लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने जांच आंतरिक जांच में पाया है कि सभी 420 लोगों का क्लेम (40 करोड़ रुपये)  फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और दूसरी जाली दस्तावेजों के आधार पर लिया गया है। 

मरने वालों में सबसे ज्यादा तादाद बिलारी, चंदौसी और संभल के बीमा धारकों की है। सबसे अहम बात ये है कि इन सभी के बीमा हरिओम सैनी और राजबीर सिंह ने किए थे। हरिओम सैनी को पुलिस मुर्दों का बीमा कराकर क्लेम हड़पने के मामले में जेल भेज चुकी है जबकि उसका साथी राजबीर सिंह अभी फरार है।
  मुर्दों का बीमा कराकर क्लेम हड़पने के मामले में पुलिस पूरी गहराई से छानबीन कर रही है। फरार राजबीर की तलाश में टीमें छापामारी कर रही हैं। जरूरत के हिसाब से बीमा कंपनियों के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। ये बड़ा फर्जीवाड़ा है और इसकी तह तक जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- नितिन तिवारी, एसएसपी, मुरादाबाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें