फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः लूट के बाद महिला से दुष्कर्म, पति ने थाने में दी तहरीर

Tue, 28 Jan 2020 04:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात दो बाइक सवार बदमाशों ने पति-पत्नी से लूटपाट की। आरोप है कि एक बदमाश ने महिला को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि वह सोमवार रात लगभग आठ बजे अपनी ससुराल से पत्नी को साथ लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में वीरान जगह पर दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया।

बदमाशों ने उसके पास से दस हजार रुपये और पत्नी के गहने लूट लिए। इसके बाद बदमाश दोनों को तमंचे की नोंक पर जंगल की तरफ ले गए। एक बदमाश ने उसकी पत्नी को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।  इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन


जाते समय वह उसकी बाइक भी ले गए। मंगलवार की सुबह पीड़िता के पति ने टांडा थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। महिला को टांडा के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टांडा कोतवाल दुर्गा सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें