फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में की दोस्ती, मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

Thu, 04 Jan 2018 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुरादाबाद
विज्ञापन
fraud
विज्ञापन
दुबई में नौकरी के दौरान मुलाकात होने पर एक युवक ने सह कर्मचारी और उसके छह साथियों को मलेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और आठ लाख की ठगी कर ली। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने बुधवार को एसपी सिटी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है।  
विज्ञापन


बिजनौर के शेरकोट में रहने वाले फरमान ने बताया कि वह डेढ़ साल पहले दुबई में नौकरी करते हैं। उनकी मुलाकात दुबई में ही कंपनी में काम करते वक्त कटघर थानाक्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। वहां से फरमान वापस आ गया। इस दौरान कटघर निवासी युवक भी दुबई से भारत लौट आया। 

इसके बाद फरमान के पास युवक की कॉल आई। उसने बताया कि वह मलेशिया में नौकरी दिलाने का काम करता है। उसने फरमान को नौकरी का झांसा दिया। डेढ़ लाख रुपये में प्रत्येक व्यक्ति को नौकरी दिलाने की बात तय हुई। 
विज्ञापन


फरमान सहित सात लोगों (रिजवान, शाहनवाज, उस्मान, फरीद अहमद, मोहम्मद शारिक) ने आठ लाख रुपये युवक को दिए, बाकि रकम बाद में देना तय हुआ। आरोप है कि  रकम लेकर युवक मलेशिया चला गया, वहां पर फरमान और उसके दोस्तों को बुलाया। 

सबको दिल्ली से टूरिस्ट वीजा दिलाया गया, इसके बाद मलेशिया में पहुंचने पर उनको एक फ्लैट में ठहराकर युवक वापस आ गया। नौकरी न लगने पर पीड़ितों को ठगी का पता चला तो उन्होंने बुधवार को एसपी सिटी से शिकायत की। एसपी सिटी ने सीओ कटघर को मामले की जांच सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें