फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बना लैपटॉप लुटेरा 

Tue, 08 Mar 2016 03:30 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेनों से लैपटॉप चुराने वाले गिरोह के चार सदस्यों का खुलासा करती मुरादाबाद जीआरपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीआरपी ने सोमवार को ट्रेनों से लैपटॉप चुराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। इनके पास से लैपटॉप और मोबाइल बरामद हुए हैं। इस गिरोह का सरगना राशिद एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। जो चुराए गए लैपटॉप के लॉक तोड़कर उन्हें फार्मेट करता है।
विज्ञापन


28 फरवरी को तीन लैपटॉप चोर  जीआरपी ने गिरफ्तार किए थे। ये सभी गिरोह बनाकर ट्रेनों में अलग अलग रूट पर लैपटाप और मोबाइल चोरी की घटनाआें को अंजाम देते थे। तीनों ने गिरोह में नौ सदस्यों के बात कबूल की थी। इसके बाद रविवार को चार और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इनके पास से भी लैपटॉप और मोबाइल बरामद हुए। एसपी जीआरपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पकड़े गए बदमाश महमूद निवासी रानीगंज थाना जोकी जिला अररिया बिहार, जाकिर उर्फ अब्दुल कलाम निवासी गांव भवानी थाना हरचंदपुर जिला मालदा पश्चिम बंगाल, मदनहरि उर्फ प्रवीन उर्फ रियाज निवासी बबूलगांव जिला हाथरस और राशिद निवासी मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर हैं।
विज्ञापन

  100 से ज्यादा लैपटॉप चुरा चुका है राशिद एसपी जीआरपी ने बताया कि राशिद पेशे से कंप्यूटर है। वर्तमान में शाहदरा दिल्ली में रह रहा है। राशिद लैपटाप का लॉक और पासवर्ड खोलने में माहिर है। उसके पास से लैपटाप, पैन ड्राइव, हार्ड डिस्क और चोरी के लैपटाप की फर्जी रसीद भी बरामद हुई है। राशिद अब तक 100 से अधिक लैपटाप चुरा चुका है।

इस संबंध में नई और पुरानी दिल्ली, लखनऊ, दिल्ली आगरा, जयपुर रूट पर पड़ने वाले जीआरपी थानों से जानकारी हासिल की जा रही है। महमूद के पास से एप्पल का लैपटाप, मोबाइल, तीन हजार रुपये, सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

जाकिर वर्तमान निवासी पूजा कालोनी लोनी के पास से एप्पल का लैपटॉप, मोबाइल, नगदी और आभूषण बरामद हुए हैं। मदनहरि के पास भी लैपटॉप सहित चोरी का सामान बरामद हुआ है। एसपी जीआरपी ने बताया कि राशिद दिल्ली की लालपैथ लैब में नौकरी करता था।

राशिद हाई सिक्योरिटी वाले लैपटॉप और मोबाइल का लाक भी खोल देता है। राशिद ने बताया कि लैपटॉप को लाक तोड़ने के बाद उसे फार्मेट कर देते थे। नया बनाकर बाजार में बेचते थे। अधिकांश की बिक्री नेपाल में की गई। इनके पास से पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें