फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में विवाहिता समेत तीन की मौत

Tue, 08 Mar 2016 02:43 AM IST
सड़क हादसों में विवाहिता समेत तीन की मौत
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
एत्मादपुर में सोमवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं मेें जीजा-साले और एक गर्भवती की मौत हो गई। सुबह नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दंपति पीछे से आती रोडवेज की चपेट में आ गए। हादसे में गर्भवती की मौत हो गई। पति घायल हो गया। वहीं शाम को शिव मंदिर से दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे जीजा-साले ट्रक की चपेट मेें आ गए। उनकी मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ढाई घंटे तक शव नहीं उठने दिए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
पहली घटना आगरा-फीरोजाबाद हाईवे स्थित नगला परमसुख के पास हुई। गांव सिकतरा निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी पूजा (20) गर्भवती थी। जितेंद्र सुबह 9:30 बजे पूजा को डाक्टर को दिखाने बाइक से सुल्तानगंज पुलिया जा रहा था। हाईवे पर पीछे से आती रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक बस को लेकर फरार हो गया। पूजा की मौके पर मौत हो गई। जितेंद्र गंभीर घायल हो गया। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने बताया कि पूजा की शादी को दो साल हुआ था।
विज्ञापन

उधर, दूसरी घटना एत्मादपुर-खंदौली मार्ग पर गांव बासताली के पास हुई। गांव सिकतरा निवासी अरुण (40) पुत्र रघुवीर सिंह के घर पर उनका साला उदयवीर सिंह पुत्र सूबेदार (निवासी पिपरौन, बसेड़ी, राजस्थान) आया था। शिवरात्रि पर दोनों गांव बहरामपुर में शिव मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। शाम तकरीबन साढ़े छह बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव बासताली के पास सामने से आते बालू से लदे ट्रक की चपेट मेें आ गए। जीजा-साले की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर बहरामपुर और सिकतरा से बड़ी संख्या में ग्रामीण आ गए और हंगामा करने लगे। शव नहीं उठने दिए। जाम भी लगा दिया। इससे सैकड़ों वाहन फंस गए। सूचना पर एसपीआरए बबीता साहू सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। रात तकरीबन नौ बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अरुण दूध व्यवसायी था।
बाक्स
गांव सिकतरा में तीन मौत से कोहराम
एत्मादपुर में सोमवार सुबह गांव सिकतरा की पूजा की मौत हुई। परिवारीजन उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे कि गांव के ही जीजा-साले की मौत हो गई। इसकी जानकारी पर गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

---------

दंपति सहित सात घायल
बाह/फतेहपुर सीकरी/अछनेरा/फतेहाबाद। देहात में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दंपति सहित सात लोग घायल हो गए। बिजौली गांव निवासी अंकित शर्मा (26) पत्नी श्वेता के साथ सोमवार शाम बाइक से घर लौट रहा था। बाह हाईवे पर भाउप़ुरा के पास ट्रैक्टर ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया। वहीं फतेहपुर सीकरी के गांव पाली से तकरीबन 30 ग्रामीण मथुरा के फरह लगन सगाई में ट्रैक्टर ट्राली में जा रहे थे। ग्राम कराही के समीप पीछे से आ रहा ट्रक ओवर टेक करने के दौरान ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गया। हादसे में रमेशचंद, दीवान, राजवीर घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मुकेश ने तहरीर दी है। उधर,  अछनेरा के गांव रायभा स्थित बीयर ठेका के सामने आगरा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट आकर बाइक सवार सूरज पुत्र राजेंद्र निवासी गांव अंगूठी घायल हो गया। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती करवाया। फतेहाबाद में सोमवार शाम सड़क किनारे जा रहे बालक शालू (10) पुत्र इकबाल टेंपो की टक्कर से घायल हो गया। चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। पुलिस ने टेंपो कब्जे में ले लिया है। बालक को इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। वहीं तीन मार्च को हादसे में घायल रामनिवास निवासी पारौली सिकरवार के पिता की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें