फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में पुलिस ने खंगाले बक्से

Thu, 29 Sep 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के बम ब्लास्ट को लेकर जारी किए गए अलर्ट के बाद बुधवार को प्रदेश भर के कचहरियों में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मुरादाबाद कोर्ट में पैंतालीस मिनट चले अभियान में स्टांप वेंडरों के बक्शे खंगाले गए। साथ ही कचहरी के कोनेअतरे का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


चेकिंग में बम स्क्वाड टीम के साथ पांच थानों की पुलिस लगाई थी। आईबी ने प्रदेश के किसी कोर्ट में बम ब्लास्ट को लेकर अलर्ट जारी किया था। जिसपर एडीजी एलओ गलजीत चौधरी ने प्रदेशभर के कचहरियों में चेकिंग के निर्देश दिए। इसके बाद हरकत में आई पुलिस कोर्ट की ओर दौड़ पड़ी।

एसएसपी नितिन तिवारी फोर्स के साथ कोर्ट पहुंच गए। पांच थानों की पुलिस के साथ बम डिसेक्शन स्क्वाड ने संघन चेकिंग अभियान चलाया। कचहरी परिसर में मौजूद छोटी बड़ी सभी दुकानों का निरीक्षण किया गया। साथ ही स्टांप बेचने वाले वेंडरों के बक्शों की चेकिंग की गई। ये चेकिंग अभियान पैंतालीस मिनट तक चला। आने जाने वालों की आईडी चेक की गई।
विज्ञापन

 
यही नहीं मेन गेट पर डोर फ्रेम मेटर डिटेक्टर भी लगाए। बम डिसेक्शन स्क्वाड के साथ एंटी सेबोटाज, डाग स्क्वाड की टीम मौजूद रहे। इस दौरान एसपी सिटी डा. रामसुरेश यादव, सीओ कटघर महेश कुमार, सीओ कोतवाली पूनम मिश्रा, डा. यशवीर सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें