फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: आलू के खेत में मिला युवक का शव, बोरी में भर कर फेंका गया था, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sat, 27 Nov 2021 03:47 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को मिली तो अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और सीओ भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल में हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फुलसिंघा के समीप आलू के खेत में युवक का शव मिला है। जिसके बदन पर कपड़े नहीं हैं। शव को बोरी में भर कर फेंका गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब आठ बजे कुछ लोगों ने गांव फुलसिंघा के निकट आलू के खेत में बोरी पड़ी देखी, जोकि किसी वस्तु से भरी लग रही थी। जिसके पास पहुंचने पर लोगों को शव होने का अंदेशा हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर थाना प्रभारी सीवी सिंह पुलिस के साथ पहुंचे और बोरी को खोला गया। जिसमें से युवक का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें