संभल में हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फुलसिंघा के समीप आलू के खेत में युवक का शव मिला है। जिसके बदन पर कपड़े नहीं हैं। शव को बोरी में भर कर फेंका गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब आठ बजे कुछ लोगों ने गांव फुलसिंघा के निकट आलू के खेत में बोरी पड़ी देखी, जोकि किसी वस्तु से भरी लग रही थी। जिसके पास पहुंचने पर लोगों को शव होने का अंदेशा हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर थाना प्रभारी सीवी सिंह पुलिस के साथ पहुंचे और बोरी को खोला गया। जिसमें से युवक का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।