फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी की घर में घुसकर हत्या

Thu, 18 May 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
सिविल लाइन के आजाद नगर में रहने वाले रिटायर्ड रेलकर्मी अरुण टंडन की दिव्यांग पत्नी मीरा टंडन (52) की घर में घुसकर बुधवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला के आंख और गले पर चाकू के निशान मिले हैं, अंदेशा है कि उनका गला भी घोंटा गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, घटना की जांच की जा रही है। घर में लूटपाट से परिजनों ने इंकार नहीं किया है, एक अलमारी का सामान बिखरा पड़ा मिला है। रेलवे से अटैंडेंट के पद से रिटायर्ड अरुण टंडन दिव्यांग हैं, उनकी पत्नी मीरा भी दिव्यांग थी। दंपति के दो बेटे शुभ टंडन (20) और स्पर्श टंडन (18) हैं।

शुभ एमआईटी कालेज से बीटेक छात्र है, स्पर्श राधा गोविंद कालेज में पॉलीटेक्निक का छात्र है। बुधवार सुबह साढे़ छह बजे अरुण टंडन अपने घर से दिल्ली में रेलवे की विक्लांग समिति की एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए गए थे, इस समिति में वह महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


दोनों बेटे कालेज में एग्जाम देने गए थे। घर पर मीरा अकेली थी। अरुण ने बताया दोपहर करीब दो बजे उनका छोटा बेटा स्पर्श कालेज से घर आया तो उसने दरवाजे पर बाहर से ताला लटका देखा। कई बार कॉल करने पर मीरा ने उसकी काल रिसीव नहीं की तो वह अपनी चाची के घर चला गया।

शाम साढे़ छह बजे अरुण दिल्ली से लौटे तो रास्ते में ही उन्हें बड़ा बेटा शुभ मिल गया। वह दोनों घर गए। अरुण के पास ताले की दूसरी चाभी थी, जिससे गेट खोला गया। पहली मंजिल पर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, उसे खोलकर देखा तो अंदर मीरा का शव बेड पर पड़ा था।

मीरा की हत्या की सूचना परिजनाें ने कंट्रोल रूम में दी। घर में चीख पुकार मच गई तो आसपास के लोग सांत्वना देने अरुण के घर पहुंचे। एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि वारदात का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें