फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन लदे वाहन जांच के बाद थाने से छोड़े

Sun, 17 Dec 2017 01:30 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खनन कर रहे वाहनों की चेकिंग करते एसडीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 मूंढापांडे क्षेत्र में शुक्रवार रात तहसीलदार ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। करनपुर गांव के पास खनन लदे पांच वाहनों को टीम ने पकड़ लिया। सभी वाहन थाने भिजवा दिए थे। लेकिन उन्हें शनिवार शाम थाने से छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि तहसीलदार ने वाहनों को पकड़वाया था। उन्हीं के आदेश पर जांच के बाद वाहन छोड़े गए हैं।
विज्ञापन


मूंढापांडे क्षेत्र में खनन किए जाने की शिकायत अफसरों तक पहुंच रही थीं। शुक्रवार रात तहसीलदार ने अपनी टीम और पुलिस को साथ लेकर करनपुर- दलपतपुर मार्ग पर खनन लदे पांच वाहन पकड़े थे। टीम को देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद सभी वाहन मूंढापांडे थाने खड़े करा दिए गए थे।

लेकिन शनिवार को सभी वाहन थाने से छोड़ दिए गए। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात तहसीलदार ने वाहनों को पकड़वा कर थाने में खड़ा करा दिया था। लेकिन शनिवार को उन्होंने ही वाहन छुड़वा दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी वाहनों की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें