मुगलपुरा थानाक्षेत्र स्थित जामा मस्जिद के पास अज्ञात चोर ने रेडीमेड कपड़ों की एक दुकान में कूमल कर उसमें रखे लाखों रुपये के कपडे़ और हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने मुगलपुरा थाने मेें शिकायत की गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कंजरीसराय में रहने वाले नाजिम ने बताया कि जाम मस्जिद के पास उन्होंने रेडीमेड कपड़ों की दुकान खेाली है। दुकान में अभी काम भी चल रहा है। उसमें करीब तीन लाख रुपये के रेडीमेड कपडे़ और 25 हजार की नगदी रखी थी। शुक्रवार रात को वह दुकान बंद कर घर आ गए। शनिवार सुबह साढे़ दस बजे वह दुकान पर पहुंचे।
शटर खोलकर देखा तो चोरी की जानकारी हुई। इस संबंध में मुगलपुरा पुलिस को तहरीर दी गई है। एसएचओ मुगलपुरा अजय श्रोत्रिय ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।