फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्दों का बीमा कराकर एक करोड़ रुपये का क्लेम निकाला

Thu, 07 Jul 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
फर्जी बीमा - फोटो : demo
विज्ञापन
मुरादाबाद के बाद अब मूंढापांडे थानाक्षेत्र के दौलारी गांव में मुर्दों का बीमा कराकर एक करोड़ रुपये का क्लेम निकालने का मामला सामने आया है। इस गांव में रहने वाले एक ग्रामीण ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी मां से उसके पिता के दस्तावेज ले लिए और बिरला सन लाइफ इंशोयरेंस कंपनी में बीमा कराकर क्लेम भी ले लिया। इस तरह गांव के तीन अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन


मूंढापांडे थानाक्षेत्र के दौलारी गांव निवासी अर्जुन सिंह पुत्र राम गुलाम ने दौलारी निवासी सुखवीर और पीतल बस्ती निवासी शमशाद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अर्जुन ने आरोप लगाया है दोनों ने उसकी मां को झांसा देकर पिता के कागजात ले लिए थे। इन कागजातों के जरिये आरोपियों ने बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में बीमा करा दिया। इसके बाद उसके पिता की मौत हो गई तो आरोपियों ने ग्यारह लाख रुपये का क्लेम ले लिया।

इतना ही नहीं आरोपियों ने गांव में तीन अन्य लोगों के मरने के बाद उनके बीमे करा दिए और उनका क्लेम भी ले लिया। अर्जुन का कहना है कि आरोपी एक करोड़ रुपये से ज्यादा का क्लेम निकाल चुके हैं। उसका कहना है कि इलाके में इस तरह के तमाम लोगों के साथ धोखधड़ी हो चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


इन लोगों के मरने के बाद किया गया बीमा
डबला पुत्र छिद्दा
जानी पुत्र उजीर
अय्यूब पुत्र रूमाल शाह 

क्लेम की रकम से बनाया आलीशान मकान 
मुरादाबाद। अर्जुन ने बताया कि आरोपियों ने क्लेम की रकम से अपना आलीशान मकान बना लिया है। इसके अलावा लाखों की कीमत की जमीन भी खरीदी है। गांव के बाहर सड़क पर कई दुकानें भी बनवाई हैं। 

विधायक के बेटे के इशारे पर हुआ खेल 
मुरादाबाद। पीड़ित ने केस दर्ज कराते हुए बताया है कि इस गिरोह में दस लोग शामिल हैं। ये मुर्दां के बीमा कर क्लेम निकलवाते हैं। उन्होंने बताया कि सत्ता का ब्लाक प्रमुख और एक विधायक के बेटे के इशारे पर पूरा खेल चल रहा है। 

समाजवादी पेंशन और साइकिल दिलाने के नाम पर ठगी
मुरादाबाद। आरोपी सुखवीर पुत्र मुखराम ने गांव में समाजवादी पेंशन और साइकिल दिलाने के नाम पर लोगों से 1500 रुपये की ठगी भी की है। अर्जुन ने मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह उसके परिवार की हत्या करा सकता है। 

इस तरह की गई धोखाधड़ी
मुरादाबाद। अर्जुन ने बताया कि आरोपी ने उसके पिता के नाम पर बीमा पॉलिसी कराई। जिसका नामिनी उसकी मां को बनाया। जबकि उसके और उसके भाई की जगह आरोपी ने अपना व अपने भाई जसवीर का नाम लिखा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें