फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान में लटकी मिली ठेकेदार की लाश

Sun, 03 Apr 2016 03:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मझोला थानाक्षेत्र के कुंदनपुर में शनिवार दोपहर एक अधिवक्ता के निर्माणाधीन मकान में ठेकेदार की लाश लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। लंच के बाद मजदूर मकान में पहुंचे तो घटना की जानकारी हो पाई। ठेकेदार की लाश रस्सी और अंगोछे से जाल से लटकी हुई थी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर ठेकेदार के परिजन और रिश्तेदार भी आ गए। ठेकेदार की पत्नी ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि अधिवक्ता ने मेरे पति से पचास हजार रुपये उधार लिए थे, जबकि पचास हजार रुपये मकान निर्माण कराने के हो गए थे। शनिवार को अधिवक्ता को एक लाख रुपये देने थे।

लेकिन अधिवक्ता ने उनकी हत्या कर लाश को लटका दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मूलरूप से अमरोहा के पंजी सराय निवासी रोहताश सिंह सैनी पुत्र गिरधारी लाल करीब आठ साल से मझोला के कुंदनपुर में रह रहे थे। परिवार में पत्नी ममता और चार बच्चे अनीता, सुनील, रोहित और ज्योति हैं।
विज्ञापन


रोहताश राज मिस्त्री थे और वह ठेके पर मकान लेकर निर्माण करते थे। पत्नी ममता ने बताया कि करीब दो साल से उसके पति कुंदनपुर में सैंधरीपुर बटुआ निवासी अधिवक्ता सुरेश चौधरी का मकान बना रहे थे। रोहताश सिंह सुबह से ही मकान में मजदूरों से काम करा रहे थे। लेकिन दोपहर में उन्होंने मजदूरों को लंच के लिए भेज दिया।

जबकि वह मकान में ही रुक गया। लंच के बाद मजदूर किशन वापस पहुंचा तो ठेकेदार जाल से नीचे लटका हुआ था। किशन के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मझोला के इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी ने बताया कि पत्नी ने सुरेश चौधर के लिए खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें